मोतिहारी, अगस्त 1 -- मधुबन। मधुबन सीएचसी में महिला मरीजों के लिए महिला चिकित्सक नहीं है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना कराना पड़ता है। प्रसव कराने के लिए आयी महिलाओं को पूर्णरूपेण एएनएम की सेवा पर निर्भर होना पड़ता है। इन्हें महिला चिकित्सक की सेवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई बार महिलाएं झांसे में पड़ निजी क्लिनिक में भी चली जाती हैं। एक महिला आयुष चिकित्सक है। जिसका लाभ महिलाओं को सुलभ ढंग से नहीं मिल पाता है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.इंद्रजीत कुमार ने बताया कि एमबीबीएस महिला चिकित्सक की पदस्थापना के लिए जिला को लिखा गया है। इस सीएचसी में बेड की कमी नहीं है। भर्ती होने वाले मरीजों को हर चिकित्सकीय सुविधा मिलती है। दवा पर्यप्त मात्रा में उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.