दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाली महिला ग्राम सभा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जदयू महिला जिलाध्यक्ष लालिता ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और पंचायत स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह ग्राम सभा अहम कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं, जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...