रांची, जुलाई 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के दीपाटोली की रहने वाली नसरीन परवीन घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत ढाई लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना पांच जुलाई की है। नसरीन परवीन ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को अपने मायके डोरंडा गयी हुई थी। घर में ताला लगा हुआ था। शाम सात बजे जब वह लौटी तो देखा कि घर के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। घर के अलमीरा में रखे सोने का गला का सेल, मंगटीका व नोजपीन के अलावा 30 हजार नगदी गायब है। जिसके बाद वह पुंदाग ओपी पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.