गढ़वा, नवम्बर 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। विभिन्न स्पर्धाओं में महिला खिलाड़ी भी बेहतर कर रही हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम का विश्व चैंपियन बनना इसकी बानगी है। जिला स्तर की महिला खिलाड़ी भी कुश्ती, टेबल टेनिस, कैरम सहित अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अपना प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। यह और बात है कि खेल के विकास के लिए जरूरी सुविधाओं का नितांत अभाव है। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में भी सुविधा संपन्न खेल मैदान भी नहीं हैं। उसका खमियाजा स्थानीय खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। उसका असर खेल प्रतिभाओं पर भी पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि खेल के विकास के नाम पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक खेल मैदान का विकसित करने का काम चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.