रामपुर, दिसम्बर 27 -- सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में महिला खत्री सभा के तत्वावाधान में गुरुवार की शाम क्रिसमस व नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था की अध्यक्ष प्रीति कपूर ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में हाउजी गेम्स ने सभी का मनोरंजन किया। समाज की महिलाओं ने नए साल की खुशियां मनाई। अंत में सभी को संस्था की तरक से हाऊजी गेम्स में उपहार दिए गए। कार्यक्रम का महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया। उपाध्यक्ष चित्रा कपूर, रुपाली कपूर, लीना कपूर, रीना कपूर, नीलिमा कपूर आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहा खन्ना और रश्मि मदन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...