वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर रविवार को पीएनयू क्लब मैदान में अग्रवाल समाज विमेंस प्रीमियर लीग (एएसडब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें महारानी माधवी सुपरस्टार की टीम चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में रानी लक्ष्मीबाई सुपर क्वीन, रानी दुर्गावती टाइटंस, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्ट्राइकर्स और महारानी माधवी सुपरस्टार्स की टीमें शामिल रहीं। शुभारंभ श्रीकाशी अग्रवाल समाज की डॉ. रचना अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल ने टॉस कराकर किया। टूर्नामेंट में दो लीग और फाइनल मैच खेला गया। पहले लीग मुकाबले में महारानी माधवी सुपरस्टार्स ने रानी लक्ष्मीबाई सुपर क्वीन को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। दूसरे लीग में अहिल्याबाई होल्कर स्ट्राइकर्स ने रानी दुर्गावती टाइटंस को 55 रनों से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.