उरई, फरवरी 5 -- उरई। डीसीए जालौन द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड उरई में आयोजित चतुर्थ स्व. मुन्नी देवी सिरौठिया राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में बुधवार को खेले गए मैचों में इलाहाबाद और वाराणसी महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। पहले मुकाबले में इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला टीम ने सीएएल लखनऊ महिला को 25 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करते हुए इलाहाबाद की टीम 18.4 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से खुशी सिंह ने 29 रन बनाए, जबकि आयुषी श्रीवास्तव ने 19 और तनु ने 15 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रिशा गुप्ता ने 3 विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाज़ी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल लखनऊ की टीम इलाहाबाद की कसी हुई गेंदब...