सुपौल, दिसम्बर 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार ने एक और महत्वपूर्ण जीत हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश को हराकर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह मुकाबला शनिवार को सुपौल जिले के परसरमा-परसौनी के ऐतिहासिक कुहली खेल मैदान में आयोजित हुआ, जहां बिहार और उत्तर प्रदेश की महिला टीमों के बीच कड़ाके की ठंड में भी टक्कर देखने को मिली। हालांकि बिहार टीम सधी हुई गेंदबाजी और उम्दा बल्लेबाजी ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और ग्रामीण इलाकों में खेल को प्रोत्साहित करना था। उत्तर प्रदेश की टीम की कप्तान सुहानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर के मैच में यूपी महिला टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से ममता कुमारी ने 31 गेंदों पर 2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.