बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आरटीओ विभाग के सहयोग से (ड्राइविंग माय ड्रीम्स) का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर डीएमसी साधना अग्रहरि ने बताया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें एक माह के भीतर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तैयार कर उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया तथा महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वतंत्र, गतिशीलता और सुरक्षा का महत्व समझाया गया। इस मौके पर आरटीओ ऑफिस से संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम, जेंडर स्पेशलिस्ट रमा यादव, चाइल्ड लाइन से चंदन, अभिनव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.