गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम। डीएलएफ की सोसाइटी की एक महिला को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने महिला को एक ग्रुप में जोड़कर वहां अभद्र और गंदे मैसेज भेजे। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें व्हाट्सऐप पर अज्ञात नंबरों द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोपियों ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल किया और उसमें बेहद अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। महिला ने तुरंत इसकी सूचना साइबर सेल को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप ग्रुप की तकनीकी जांच कर रही है, जिनसे ये मैसेज भेजे गए थे। पुलिस अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.