हरदोई, जून 3 -- शाहाबाद। सफर में जा रही एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसकी बैग से सोने के जेवर और नकदी पार कर देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हांथीपुर गांव निवासी पीड़िता अर्चना गुप्ता ने तहरीर में बताया कि वह शाहाबाद बस स्टैंड से हरदोई जा रही थी। नवीन गल्ला मंडी के पास चालक ने उसे वाहन से उतार दिया। इसके बाद जब उसने अपनी बैग देखी तो उसमें एक जोड़ी झाला, सोने की दो चेन और चार हजार की नकदी पर्स से गायब थी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.