सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर। तंबौर क्षेत्र में दवा लेने जा रही बुजुर्ग महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला गंभीर घायल हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला का उपचार जारी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस में जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...