हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में खेत पर घास काट रही एक महिला के साथ गांव निवासी व्यक्ति ने लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी ओमकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 8 जनवरी की शाम को वह अपने घर के पास घास काट रही थी। तभी गांव का ही सुखवीर नशे की हालत में लोहे की राड लेकर उसके पास आया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेत पर उसकी पुत्र वधु अनीता भी मौजूद थी, आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर धमकी दी। खेत स्वामी सुधीर ने किसी तरह उसे बचाया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। । पीड़ित ने भय जताया है कि उसके साथ आरोपी दोबारा भी मारपीट कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.