प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के नेवरा निवासी मोहम्मद हुसैन की पत्नी रजिया बेगम ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी से रंजिश चल रही है। मंगलवार अपराह्न करीब 2:30 बजे रजिया बेगम अपने घर के पास बैठी थी। तभी पड़ोसी गाली देने लगे। मना करने पर लाठी, लोहे के रॉड से पीटकर रजिया बेगम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर शाम रजिया की तहरीर पर पुलिस ने नेवरा निवासी मुस्ताक अहमद, साल्हीपुर कंजास निवासी मुस्ताक अहमद के भांजे तथा साले हकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.