गंगापार, दिसम्बर 9 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही निवासी नरगिस बानो पत्नी मुकीम उद्दीन का आरोप है कि वह धान की कुटाई के लिए ट्रेक्टर लेकर जा रही थी। विपक्षी ट्रैक्टर रोक कर उसे मारने पीटने लगे। नरगिस का आरोप है कि वह जान बचाकर घर में घुस गयी तो विपक्षी घर में घुसकर दरवाजा बंद कर उसे जमकर मारे पीटे और गृहस्थी का सामान तोड कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नरगिस ने मऊआइमा थाने में सईद अहमद, कयाम उद्दीन, जमाल उद्दीन, अमजद और अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.