सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के उस्किया की रहने वाली एक महिला को मारपीट कर उच्चके ने सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली छीन लिया और फरार हो गए। पिटाई से महिला बेहोश है। उसका सीएचसी उस्का में इलाज चल रहा है। उस्किया की रहने वाली रेनू साहनी पत्नी पत्नी सुरेंद्र साहनी घर से पड़ोस में गई थी। बाग के पास अज्ञात उच्चकों ने मारपीट कर उसका सोने का मंगलसूत्र पर कान की बाली छीन ली और फरार हो गए। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। उसे सीएचसी उस्का बाजार पर भर्ती करा दिया गया है। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.