कटिहार, फरवरी 21 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र सहजा पंचायत अंतर्गत मजगामा गांव की एक महिला ने मारपीट कर घर से भाग देने का आरोप लगाते हुए प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर मारपीट कर घर से भाग देने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में प्राणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...