गोपालगंज, जनवरी 27 -- कटेया। स्थानीय थाने के सिधवनिया में घर में अकेली महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में अब्दुल करीम की पत्नी सरिजिन खातून ने पांच लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 22 जनवरी की शाम उसके पट्टीदार गोल्डन सहित पांच लोग घर के पीछे से घर में घुस गए एवं मुंह बंद कर सभी लोग मिलकर मारपीट कर उसे जख्मी कर दिए। घर का सामान निकालकर इधर-उधर फेंक दिए। हल्ला करने पर लोग इकट्ठा हुए तो वे लोग भाग निकले। -------- देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार कटेया। स्थानीय थाने की पुलिस ने बनकटिया में छापेमारी कर घर में छिपाकर रखी गयी 21 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक बनकटिया निवासी छोटेलाल चौहान बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.