मधुबनी, जनवरी 4 -- झंझारपुर/मधेपुर, निप्र/निसं। प्रखंड के भेजा थाने के भगता गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को लोहे के रड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला भेजा थाने के ही बैजनाथपुर गांव के सुरेश महतो की पत्नी रंजू देवी(30) बतायी गई है। यह घटना पांच दिन पूर्व 30 दिसंबर को उसवक्त घटित हुई जब बैजनाथपुर गांव निवासी महिला रंजू देवी अपने रिश्तेदार भगता गांव के बैजू राय के घर पर गई थीं। परिजनों ने जख्मी महिला को मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, दरभंगा डीएमसीएच से इलाज कराकर घर वापस आने के बाद पीड़िता बैजनाथपुर निवासी सुरेश महतो की पत्नी रंजू देवी ने भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें भगता गांव के दिलीप कुम...