सीवान, मई 15 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के करमासी निवासी स्व. जनार्दन शर्मा की 40 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी को बदमाशों ने अधमरा कर गांव के ही ब्रह्म स्थान समीप पुल के नीचे फेंक दिया। जहां बुधवार की सुबह किसी ने झाड़ी में खून से लथपथ शीला को देखकर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। शीला के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर थाने के पुअनि सोहन मिश्रा ने डायल 112 के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी हसनपुरा ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि घायल का इलाज सीवान सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.