गोरखपुर, मार्च 18 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के महिलवार गांव की निवासी महिला ने घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। स्व. रामदास बेलदार की बेटी कमलेश की शादी 26 फरवरी 2009 को संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव के निवासी स्व. झीनक बेलदार के पुत्र रमेश के साथ हुई थी। महिला 14 वर्ष की बेटी की मां है। महिला को ससुराल से उसके पति, सास, देवर और देवरानियों ने मारपीट कर निकाल दिया। खजनी थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उसे 13 अक्तूबर 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 25 जनवरी को जब वह अपनी बेटी के साथ ससुराल वापस लौट कर गई तो उसे घर में नहीं जाने दिया गया तथा गालियां देते हुए धक्के मार कर भगा दिया गया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.