हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गोपेश्वर महाराज मंदिर के निकट महिला को बातों में लगाकर आभूषण उतरवा लिए। पीड़िता ने ठगी की शिकायत अपने परिजनों से की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला,लेकिन ठगों का कोई पता नहीं चल सका। चंदपा के गांव खेड़ा परसौली निवासी पुष्पा पत्नी सत्यवीर सिंह मंगलवार को एटा के गांव मिरहची में एक गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी। दोपहर के वक्त महिला ट्रेन का इंतजार गोपेश्वर महाराज मंदिर के निकट कर रही थी। तभी रास्ते में महिला को दो लोग मिल गए,जिन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। ठगों ने महिला के कानों से कुंडल, मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी उतरवा ली। महिला ने अपने आभूषण उतारने के बाद उसे अपने बैग में रख लिया। ठगों ने महिला को बातों में लगाकर बैग ले लिया और चंपत हो गए। महिला दोनों युवकों को ...