हापुड़, फरवरी 19 -- महिलाओं को बातों में फंसाकर ठगी करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को बाजार जा रही एक महिला को एक व्यक्ति और उसके साथ की महिला ने रोक लिया और बातों में फंसाकर कानों से सोने के कुंडल लेकर कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। आरोपी युवक पास में लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्पना गर्ग ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 18 फरवरी की शाम को करीब चार बजे वह घर का घरेलू सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी, जैसे ही वह कोठी गेट पर एक रेडीमेड की दुकान के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति और एक महिला ने उसे रोक लिया। महिला और व्यक्ति ने उसे रोक लिया और बातों में फंसा लिया। बातों बीतों में आरोपी उसे पीड़िता के सोने के कानों के कुंडल लेकर उन्हें कागज की ग...