उन्नाव, दिसम्बर 17 -- नवई। कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। परिजन निजी साधन से सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय नीलम पत्नी बृजराज बसीरतगंज की साप्ताहिक बाजार जा रही थी। गांव के सामने एक बाइक सवार ने उसे राजमार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में नीलम घायल हो गई। परिजन निजी साधन से उसे नवाबगंज सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.