श्रावस्ती, फरवरी 21 -- श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौगोई के मजरा जोगिया गांव के पास शनिवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान वहां पहुंची एक महिला बच्चों को टॉफी देने का प्रयास करने लगी। महिला को संदिग्ध देख बच्चे घबराकर वहां से भागने लगे। बच्चों की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। बच्चा पकड़ने वाली मानकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस महिला को थाने ले गई। थानाध्यक्ष विसुनदेव पांडेय ने बताया महिला मन्दबुद्धि की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...