छपरा, फरवरी 21 -- शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्याम चक के बीच मंदबुद्धि महिला को लोगों ने रोका छपरा, हमारे संवाददाताl शहर में एक मंदबुद्धि महिला को बच्चा चोर बताकर पकड़ने की घटना के बाद शनिवार को भगवान बाजार थाना पुलिस अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है l दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक और ब्रह्मपुर पुल के बीच एक महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़ कर रखा था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना लाया गया। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.