बरेली, दिसम्बर 13 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मकान के बंटवारे के विवाद में कुछ लोगों ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे युवक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी मालती देवी का पैतृक मकान मोहल्ला लोधीनगर में है। लोधीनगर के मकान के कमरे में उनका सामान रखा है। मालती देवी बीते 10 दिसंबर की सुबह लोधीनगर वाले मकान पर पहुंचीं। मकान बंटवारे का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। आरोप है उनके हिस्से के मकान में चचिया ससुर केदार सिंह ने निर्माण शुरू कर दिया है। मालती ने अपने हिस्से में दीवार बनवाने मजदूर बुला लिए। मजदूरों को देखकर चचिया ससुर और उनके परिजनों ने गाली गलौज कर धमकी दी। मोहन सिंह न...