महोबा, नवम्बर 11 -- महोबा, संवाददाता। महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के गांव डढहतमाफ निवासी तुलसारानी पत्नी गुलाब प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 नवंबर को उसका भतीजा धर्मराज निवासी गहरा उसके पास आया और रात्रि में रुक गया। आधी रात्रि को मामा का लड़का बबलू और उसके बेटा दीपक आए और दरवाजा खोलते ही बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। बाद में दबंगों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में मामला स्पष्ट होगा। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...