महोबा, जनवरी 9 -- खन्ना, संवाददाता। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर घर से नगदी और आभूषण लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित सराफा कारोबारी ने थाना पुलिस को मामले की सूचना देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव कहरा निवासी साहिल सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसकी सराफा की दुकान है। रात्रि में खाना खाने के बाद परिजन सो गए। दादी कस्तूरी सराफा दुकान में लेटी थी। रात्रि में बदमाश आए और दादी का बंधक बनाकर अलमारी का ताला तोड़कर 30हजार की नगदी, 40 ग्राम सोने के आभूषण सहित साढ़े 3 किग्रा चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। सुबह दादी के हाथ पैर बंधे मिले और आभूषण गायब मिले। बदमाश लगभग दस लाख का माल लूट ले गए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.