पीलीभीत, जून 6 -- पूरनपुर। घर में फैले करंट की चपेट में आकर एक महिला सहित दो लोग झटका लगने से घायल हो गए। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कलां की रहने वाली कुमुद शुक्ला पत्नी रवि शुक्ला ने बताया कि घर की विधुत वायरिंग में फाल्ट होने की वजह से घर में करंट फैला हुआ था। इस दौरान कुमुद शुक्ला ने फ्रिज खोला तो उनको करंट लग गया। प्रीती नल पर गई तो उसको नल पर करंट लग गया। एक ही घर में दो लोगों को करंट लगने से परिजनों के होश उड़ गए। कुमुद शुक्ला की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया। हालत सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.