वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंजूर हसन उर्फ सैफी नाम के एक शख्स ने हिंदू महिला से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद पति से संबंध तुड़वाकर 11 साल के बेटे समेत उसे लेकर चला गया। आरोप है कि बेटे का भी शोषण किया और फिर उसका खतना करवा दिया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटा किशोर भागकर अपने पिता के पास पहुंचा। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह के मुताबिक पीड़ित हैदरगंज कैम्पवेल रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा कि उनकी पत्नी की न्यू हैदरगंज में एक कपड़े की दुकान है। उनकी दुकान पर नूरबाड़ी सआदगंज निवासी मंजूर हसन उर्फ सैफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.