गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के खुरूहरी बोहबार के अहिरान टोला में सोमवार की देर शाम को रंजिश में महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पूछताछ व जांच में पता चला कि लंबे समय से दोनों के बीच जमीन की रंजिश चल रही है और इसी बीच खेत में पानी चलाने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। उधर, इस घटना को लेकर गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव में सिर्फ महिला व छोटे छोटे बच्चे दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने गांव में पहुंचकर पीड़ित पक्ष से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, खुरुहरी अहिरान टोला निवासी बेचन यादव की 30 वर्षीय पुत्री उर्मिला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.