मथुरा, मार्च 25 -- छटीकरा निवासी पीड़िता ने पुलिस प्रशासन द्वारा भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से परेशान होकर सोमवार को ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गयी। परंतु, यहां मौजूद पुलिस ने उससे ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीन ली। बोतल छीनने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे मेडिकल के लिए स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बताते चलें कि थाना जैंत के गांव छटीकरा निवासी पीड़ित महिला मिथलेश अग्रवाल ने जैंत क्षेत्र स्थित एक कालोनी में प्लॉट लिया था। पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया। इसकी शिकायत उसने थाना जैंत पुलिस और सीओ सदर से की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। न ही पुलिस ने भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट ही दर्ज की। इससे परेशान होकर सोमवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.