हरदोई, सितम्बर 5 -- सुरसा। सथरा गांव में बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सथरा गांव निवासी 40 वर्षीय रहिमनी ऊर्फ आलिया (40) का पति रज्जाक खेतीबाड़ी करता है। महिला के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के और एक विवाहित लड़की है। दो बच्चे आलम और अनीस लुधियाना में मजदूरी करते हैं। 8 वर्षीय छोटा बेटा रहीश गांव में साथ रहता है। उसी के साथ गुरुवार की सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट हो गई। गांव के बुजुर्गों ने बीच बचाव कर झगड़ रहे बच्चों को शांत कराया। पति रज्जाक का आरोप है कि दोपहर के बाद इसी मामले को लेकर गांव के मुसफ्फर ऊर्फ गबदू, शेर अली, नसीम समेत नन्ही लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। घर में मौजूद पत्नी आलिया को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आ...