मुरादाबाद, जनवरी 30 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में भोजपुर निवासी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से मारपीट की। उसकी बेटी को अगवा करके ले गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे वह घर में मौजूद थी। पति और बेटा ड्यूटी पर गए थे। घर में महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान भोजपुर के पीपलसाना तिराहा निवासी मोहम्मद रफी घर में घुस अया। आरोपी ने घर में महिला की बेटी को अगवा कर ले जाने लगा। उस समय पीड़िता घर में बर्तन माज रही थी। बेटी की आवाज सुनकर पीड़िता उसे बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लात मारकर उसे दूर कर दिया। बाद में अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.