बांदा, दिसम्बर 24 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के महोबा रोड क्योटरा निवासी गायत्री देवी पत्नी राजेश ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जेल के पास वह कोटा में गल्ला लेने गई थी। तभी दर्दा गांव निवासी आशा पत्नी अनिल यादव आई और कहा कि तुम्हारे पति का रिक्शा पकड़ गया है, उनसे मिलने चलो। उनके कहने पर इंदिरा नगर गई तो यहां आशा व उसके साथ मौजूद तीन लोगों ने उसे लात-घूंसों व डंडे से पीटा। गंभीर चोंटे आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...