प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के अल्लौपुर बुखारी गांव निवासी शीला देवी पत्नी राम फल उर्फ मामा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 नवंबर को करीब डेढ़ बजे उसके पति, ससुर, देवर, देवरानी ने मिलकर लाठी से उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति रामफल उर्फ मामा, ससुर राम नरेश, देवर वीरेन्द्र कुमार, देवरानी शिमला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...