समस्तीपुर, फरवरी 24 -- उजियारपुर, निसं। थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के वार्ड 8 में जमीन हड़पने की नीयत से एक महिला को पीट कर अधमरा कर देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है की घटना में लालबहादुर पासवान की जख्मी पत्नी पुनम देवी को उसके पट्टीदारो ने उसके पति के हिस्से की जमीन हड़पने की नीयत से अंजाम दिया है। इस संबंध में थाना में आवेदन देकर जख्मी महिला ने अपने पट्टीदारो को आरोपी बनाया है। उसने कहा है कि उसका पति लालबहादुर पासवान बाहर रहकर काम करते हैं। वह गांव में अपने घर पर अकेली रहती है। घटना की सूचना पर उजियारपुर की पुलिस टीम ने जख्मी महिला को उजियारपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। उधर उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि सूचना ...