बुलंदशहर, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसे देखकर अभद्र कमेंट करता था। जिसके खिलाफ उसने तहरीर दी। परंतु भविष्य में गलती न करने की बात पर संभ्रांत लोगों के कहने पर समझौता हो गया। कुछ दिन पहले वह दवा लेने खुर्जा जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक पर आया और जाने के बारे में पूछने लगा। इसी बीच आरोपी ने उसके चेहरे पर कोई नशीला पदार्थ फेंका। होश आने पर उसने अपने आप को बंद कमरे में पाया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। आरोपी ने धमकी दी कि उसकी बात न मानने पर उसकी पुत्री व पुत्र को अगवा कर पति की हत्या कर देगा। आरोपी उसके फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध ...