पीलीभीत, मार्च 10 -- पति और सास के शादी समारोह में जाने के बाद दूधिया गैर समुदाय की विवाहिता को फुसलाकर ले गया। महिला अपने तीन बच्चों को घर पर ही छोड़ गई। घर वापस लौटे परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। घर में रखी नगदी और जेवर भी गायब मिला। मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का पति और सास 6 मार्च रात 9 बजे पड़ोस के गांव खैरपुर में शादी समारोह में गई थी। सभी गांव का रहने वाला गै समुदाय का दूधिया शोएब पुत्र कल्लू उसको फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवाहिता तीन बच्चों को घर पर छोड़ गई। वापस लौटे परिजनों को मामले की जानकारी लगी। पति ने बताया आरोपी उसके घर पर दूध देने आता था। शुरू से ही उसकी गतिविधिया संदिग्ध थी। वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। पत्नी के जाने के बाद बच्चों...