बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भासौली में दबंग युवक ने एक महिला को धोखे से अपने साथ लाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता से मारपीट कर 50 हाजर रुपये भी छीन लिए गए। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली देहात में नई मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि 1 नवंबर को अपने पीहर गई हुई थी। उसके फोन पर गुलावठी के मोहल्ला कब्रिस्तान निवासी अकरम उर्फ छोटे पुत्र असलम का फोन आया। आरोपी अकरम द्वारा पीड़िता को फोन कर रहेल्लुपुर चुंगी पर बुला लिया गया। इसके बाद पीड़िता को आरोपी अकरम अपने साथ कार में गांव भासौली ले गया। वहां पर पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये ले लिए और अश...