भागलपुर, फरवरी 1 -- सुल्तानगंज। सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बच्चे की मां को सोशल मीडिया पर एक प्रेमी से प्यार हो गया। महिला को लेकर प्रेमी लुधियाना का सैर कराने चला गया। करीब तीन माह के बाद प्रेमी महिला को शादी का झांसा देकर वापस घर लौटने के क्रम में सुल्तानगंज स्टेशन पर पैसा व मोबाइल लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची जहां महिला हेल्पलाइन में महिला से पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पूर्व मेरी शादी हुई थी। मुझे एक बच्चा है। तीन माह पूर्व इंस्टाग्राम चलाने के दौरान बांका के एक लड़का से प्यार हो गया। उसने मुझे प्यार का झांसा देकर घूमाने लुधियाना ले गया और शुक्रवार को शादी करने की बात कहकर वापस लाया। सुल्तानगंज पहुंचने पर लड़का मेरा पैसा व मोबाइल लेकर फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.