मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. ममता रानी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला को दिल्ली जैसे प्रदेश का सीएम बनाना सुखद है। डॉ. रानी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी। कहा कि रेखा गुप्ता के साथ यूपी चुनाव में काम किया। रेखा यूपी चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी और वह सह प्रभारी थीं। उनकी नीतियों का उनको अनुभव मिला। पीएम मोदी के इस निर्णय से महिलाएं और मजबूत व स्वावलंबी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.