बिजनौर, मई 15 -- एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पति समेत सात ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नूरपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रतिड़ित करने लगे। उसके देवर ने डरा धमकाकर दुष्कर्म भी किया। जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकी दी। पीड़िता मायके चली आई। आरोप है कि पति ने अपने घरवालों के कहने पर उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला के पति समेत देवर, ससुर, सास, ननद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.