बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। न्यायालय के आदेश पर एक महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला को जबरन पकड़ने की कोशिश की गई, शिकायत की रंजिश में जाति सूचक अपशब्द कहकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और बाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंटों से मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देने सहित एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 7 अक्टूबर 2025 की शाम करीब सवा सात बजे वह अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही सतीश पुत्र स्व. दयाराम यादव ने घात लगाकर महिला को बुरी नीयत से पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार पर...