गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादनगर। दहेज में कार न मिलने से नाराज महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। ईदगाह कॉलोनी निवासी रानी की शादी दस वर्ष पहले दिल्ली की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुरालियों काफी समय से कार लाने की मांग कर रहे हैं। दहेज में कार न लाने पर महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...