औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला आर्यनगर में विवाद के दौरान पड़ोसियों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को सिर में गंभीर चोट आने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। आर्यनगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंडी समिति में काम पर चला गया था, घर पर उसकी पत्नी नीलम अकेली थी। शाम के समय पड़ोसी के लड़के उसकी छत पर चढ़ गए। महिला ने मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...