गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तरंग रोड मार्केट में महिला को झांसे में लेकर सोने के कुंडल ठगने का प्रयास किया गया। लोगों ने दोनों ठगों को पकड़कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर की दयापुरी कॉलोनी निवासी कमलेश तरंग रोड पर शॉपिग करने के लिए आई थी। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग से तरंग रोड पर पहुंची तो दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने महिला से कहा कि भगवान शिव के दर्शन करने हैं। महिला ने हां भर दी तो वह कहने लगे अपने सोने के कुंडल उतार दो। महिला को शक हुआ तो उन्होने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और दोनों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.