रुडकी, मई 18 -- करीब तीन माह पूर्व सड़क पार कर रही एक महिला कर्मचारी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला के पति ने कोर्ट के आदेश पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सुरेंद्र कुमार निवासी खड़ी तहसील नरेंद्रनगर हाल निवासी नारसन खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोनों पति-पत्नी नारसन के समीप एक फैक्ट्री में काम करते थे। 8 फरवरी 2025 को शाम करीब 5 बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उसकी पत्नी नारसन में पैदल ही सड़क पार करने लगी तो एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी पत्नी लक्ष्मी को जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.