रुद्रपुर, फरवरी 15 -- नानकमत्ता। पुलिस ने महिला को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को अंकिता राना पुत्री नरेश सिंह निवासी ग्राम सड़ासड़िया ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि आठ फरवरी की सुबह उनकी मां रामकुमारी पास की दूध डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। नानकमत्ता की ओर से तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे टेंपो ट्रैवलर के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उनकी मां रामकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...